
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सलमान खान की अगली फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। इससे पहले ये चर्चा थी कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना भी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
प्रियंका- कटरीना भारत फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार हैं।
एक सूत्र के मुताबिक, इस फिल्म में कटरीना का किरदार क्या होगा फिलहाल
इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि ये
रोल अहम होने वाला है।
कटरीना के किरदार के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा कि कटरीना कैफ
भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के काफी करीबी दोस्त मानी जाती हैं।
अली की पहली फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हनिया’ में कटरीना ने लीड रोल अदा
किया था।
प्रियंका चोपड़ा, अली अब्बास की फिल्म गुंडे में लीड रोल में नजर आईं थीं।
अली इन दोनों अदाकारा के काफी करीब हैं इसलिए अपनी फिल्म भारत में इन
दोनों एक्ट्रेसेस को अहम किरदारों में फिट कर सकते हैं।
सलमान खान की फिल्म भारत एक पीरियड फिल्म है। और इसमें 70 साल के
इतिहास की कहानी है जिसमें इतिहास के कई सारे पहलुओं को दर्शाया गया है।
ये फिल्म के साल 2019 में ईद पर रिलीज हो सकती है।
Read Also:
- बॉलीवुड की देसी गर्ल ‘प्रियंका’ करेंगी विदेशी बाबू ‘निक’ से जुलाई में ‘सगाई’
- मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय और पत्नी योगिता को मिली अग्रिम जमानत