
मुंबई। ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नवां सीजन काफी धमाकेदार रहने वाला है। इसकी हमारे पास दो वजहें हैं। पहली वजह यह कि शो में इस बार एक से बढ़कर एक प्रतियोगी हैं और दूसरी वजह यह कि इन प्रतियोगियों में से लगातार ऐसे-ऐसे लोगों का पत्ता शो से कट रहा है जिनको दर्शक विजेता के प्रमुख दावेदार मान रहे थे।
शुक्रवार को खबर आई थी कि विकास गुप्ता इससे बाहर हो गए हैं और वे मुंबई लौट आए हैं। विकास गुप्ता के कंधे में गंभीर चोट आई है जिस कारण ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के निर्माताओं ने उन्हें घर जाने का फरमान सुना दिया है। इसके बाद अब अन्य कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं।
विकास गुप्ता के बाद अब हर्ष लिम्बाचिया का पत्ता भी शो से साफ हो गया है। वो टास्क में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे जिस कारण उनको फिनाले से चंद दिन पहले शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
अब इस शो में बड़ा ट्विस्ट लाने के लिए निर्माताओं ने एली गोनी और आदित्य नारायण की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई है। माना जा रहा है कि एली और आदित्य शो में मौजूद बचे हुए प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर देंगे।
भारती सिंह का आपको बता दें वो अभी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ की दौड़ में शामिल हैं। वो शो में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं