
दुर्गापुर। डीपीएल टाउनशिप इलाके में रविवार रात पूर्व तृणमूल पार्षद शशांक शेखर मंडल की वापसी के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। उनके घर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने उनके आवास पर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही कोकोवेन थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नहीं संभलने पर लाठीचार्ज किया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
पश्चिम बंगाल न्यूज़