महानगर संवाददाता

किंग खान का जन्म
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को देश की राजधानी नई दिल्ली में एक सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ। शाहरुख का बचपन राजेंद्र नगर में गुजरा था। शाहरुख के पिताजी का नाम ताज मोहम्मद खान और माताजी का नाम लतीफ फातिमा था। शाहरुख के पिता जी एक स्वतंत्रता सेनानी थे और दिल्ली में एक चाय का रेस्टोरेंट चलाते थे। शाहरुख की माता जी मजिस्ट्रेट और सामाजिक कार्यकर्ता थी। शाहरुख खान का बचपन गरीबी में बीता था।। शाहरुख की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारुख है।

शाहरुख खान की शिक्षा
शाहरुख खान की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सेंट कोल्बा स्कूल, दिल्ली में संपन्न हुई। यहां से इन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। शाहरुख की पढ़ाई के साथ-साथ खेलों जैसे फुटबॉल क्रिकेट कबड्डी में भी रुचि थी। और उन्होंने खेलों में पुरस्कार भी जीते थे। उन्हें सेंट कोलंबा स्कूल, नई दिल्ली के द्वारा ‘Sword of Honor’ ख़िताब से सम्मानित किया गया था, जिसे स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में दिया जाता है। शाहरुख खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। शाहरुख ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में मास कम्युनिकेशन विषय में एडमिशन लिया। यहां तक पहुंचते-पहुंचते शाहरुख का मन थिएटर एक्टिंग और मॉडलिंग में लगने लगा था और इस वजह से इन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया। इसके बाद शाहरुख खान ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कुछ साल व्यतीत किए। यहां पर शाहरुख थिएटर और नाटक किया करते थे।

किंग खान की शादी, पत्नी
शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर है, जिन्होंने हर उम्र और हर तबके के लोगों के दिलों पर राज किया है। शाहरुख लड़कियों के बीच में ज्यादा फेमस है। इसके बावजूद भी शाहरुख के कभी किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध/ अफेयर नहीं रहे। पहली ही नजर में ही किंग खान गौरी खान को दिल दे बैठे थे। गौरी खान एक हिंदू पंजाबी परिवार से संबंधित थी। शाहरुख ने गौरी के माता पिता जी से बात की और जब वह सहमत हो गए तो 25 अक्टूबर 1991 को इन दोनों ने शादी कर ली। गौरी खान अब एक भारतीय फिल्म निर्माता और एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

किंग खान का टीवी करियर
शाहरुख खान के करियर की शुरुआत टेलीविजन से शुरू हुई थी। शाहरुख ने सर्वप्रथम 1988 में “फौजी” नाम के एक टेलीविजन धारावाहिक में काम करना शुरू किया था। इसके अलावा शाहरुख ने कई नाटकों में काम किया जिसमें से “सर्कस” बहुत लोकप्रिय हुआ। इन सब धारावाहिकों से शाहरुख की थोड़ी पहचान बन गई थी और इसका नतीजा यह हुआ कि वर्ष 1988 में ही अरुंधति राय के द्वारा लिखित अंग्रेजी फिल्म में इन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाने का मौका मिला।

किंग खान का फिल्मी करियर
बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए शाहरुख खान को बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ी थी। शाहरुख खान के बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना' से मानी जाती है। इस फिल्म के लिए शाहरुख को पहली बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। उसके बाद वर्ष 1993 में शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी थी और सुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म मैं शाहरुख खान के किरदार के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। इसके बाद शाहरुख खान एक के बाद एक हिट फिल्में देते गए और लोगों के बीच लोकप्रिय होते चले गए। उन्होंने एक अंग्रेजी भाषा के टेलीफिल्म ‘जिसमें एनी गिव्स इट देस ओन्स’ में भी काम किया।

1994 में, उन्होंने फिल्म - ‘कभी हां कभी ना’ में केवल ₹ 25,000 के वेतन पर काम किया और यहां तक कि मुंबई के एक थिएटर की बुकिंग विंडो पर मूवी टिकट भी बेचे। 1995 में उनकी फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” पूरे देश के सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उन्होंने "वीर जारा", "दिल से", "कुछ-कुछ होता है", "देवदास", "चक दे इंडिया" जैसी एक से बढ़कर एक आइकॉनिक फिल्में दी। उन फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का किंग खान बना दिया। शाहरुख खान की बहुत सी फिल्में फ्लॉप रही है लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते चले गए। उन्होंने ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन,’ ‘माया मेमसाब,’ ‘किंग अंकल,’ ‘जैसी फिल्मों में भी एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में भी काम किया है।

किंग खान की प्रसिद्ध फिल्मे
दीवाना(1992), बाजीगर(1993), दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे(1995), करण अर्जुन(1995), कुछ कुछ होता है(1998), मोहब्बतें(2000), कभी खुशी कभी गम( 200), देवदास(2002), वीर जारा(2004), स्वदेश( 2004), ओम शांति ओम( 2007), चक दे इंडिया(2007), रब ने बना दी जोड़ी(2008), माय नेम इज खान(2010), जब तक है जान(2012), चेन्नई एक्सप्रेस(2013), दिलवाले(2015), फैन(2016), रईस(2017), जीरो(2018), पठान(2023), जवान(2023)

किंग खान के अवॉर्ड्स
1993 और 1995 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, 1997 और 1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, 2005 में पदम श्री पुरस्कार, 2012 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 2014 में इंटरनेशनल आइकन ऑफ इंडियन सिनेमा अवार्ड, 2015 में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन सिनेमा अवार्ड, 2011 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, 2013 में सद्भावना राजदूत पुरस्कार, 2014 में फ्रांस की सरकार द्वारा पुरस्कार, 2011 में मिस्र की सरकार द्वारा पुरस्कार। इसके अलावा शाहरुख खान को university of bedfordshire, university of Edinburgh, मौलाना आजाद नेशनल Urdu यूनिवर्सिटी, university of law जैसी यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।
मनोरंजन