Online Hindi News, Hindi Samachar, Jaipur Rajasthan News

डिजिटल खेती में राजस्थान की बड़ी छलांग, 90.19 लाख किसान आईडी का लक्ष्य 100% पूरा

  • Mahanagartimes
  • 28 September, 2026

राजस्थान न्यूज़

- देश में छठा और उत्तर भारत का पहला राज्य बना राजस्थान; ऑपरेशनल होल्डिंग के मुकाबले किसान आईडी कवरेज 118 फीसदी, डिजिटल कृषि व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार




जयपुर
। राजस्थान ने कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के तकनीक के जरिए प्रगति का लाभ किसानों तक पहुंचाने के विजन के अनुरूप राजस्व एवं कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से प्रदेश ने केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित 90.19 लाख किसान आईडी के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ राजस्थान 100 प्रतिशत किसान आईडी लक्ष्य हासिल करने वाला उत्तर भारत का पहला और देश का छठा राज्य बन गया है। खास बात यह है कि वर्ष 2015-16 की कृषि गणना के अनुसार प्रदेश में 76.54 लाख ऑपरेशनल होल्डिंग के मुकाबले किसान आईडी की उपलब्धि करीब 118 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इस आधार पर राजस्थान राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि केवल डिजिटल पंजीकरण तक सीमित नहीं है। किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड और फसल संबंधी जानकारी को एक डिजिटल सिस्टम से जोड़ने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


अब किसान की पहचान से जमीन तक जुड़ेगा पूरा डिजिटल डेटा


भारत सरकार का एग्रीस्टैक कृषि क्षेत्र के लिए विकसित किया जा रहा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसका उद्देश्य किसान, उसकी कृषि भूमि और फसल से जुड़ी सत्यापित जानकारी को एकीकृत करना है, ताकि सरकारी योजनाओं और कृषि सेवाओं की डिलीवरी अधिक सरल, तेज, पारदर्शी और लक्षित हो सके। किसान आईडी के जरिए किसान की विशिष्ट डिजिटल पहचान को उसकी कृषि भूमि से जोड़ा जा रहा है। इससे भविष्य में योजनाओं की पात्रता तय करने, लाभार्थियों की पहचान करने और सेवाओं को सही किसान तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है। यही डिजिटल ढांचा आगे चलकर कृषि ऋण, गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान, स्थानीय जरूरत के मुताबिक कृषि सलाह और बाजार सेवाओं तक किसानों की पहुंच बेहतर बनाने में भी उपयोगी हो सकता है।


राजस्थान में बनेगा एग्रीस्टैक का अलग आयुक्तालय


राज्य में एग्रीस्टैक आयुक्तालय की स्थापना कृषि विभाग में की जा रही है। कृषि आयुक्त को एग्रीस्टैक आयुक्तालय का आयुक्त नामित किया गया है। विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ एग्रीस्टैक डेटा का API के जरिए एकीकरण किया जा रहा है।


इसका सीधा असर कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ सकता है। मसलन-


उर्वरक वितरण: किसान के भूमि क्षेत्रफल के आधार पर आवश्यकता की स्वतः गणना और लक्षित वितरण में मदद।
नैनो लिक्विड यूरिया: ड्रोन के माध्यम से वितरण के लिए सही लाभार्थी चयन में सहायता।
सूक्ष्म सिंचाई: माइक्रो इरिगेशन, फार्म पौंड, बाड़बंदी और कृषि उपकरण योजनाओं में पात्र किसानों की पहचान।
बीज एवं कृषि आदान: प्रमाणित बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के वितरण को अधिक लक्षित बनाने में मदद।
फसल बीमा: डिजिटल क्रॉप सर्वे से सत्यापित फसल डेटा जोड़कर फसल और क्षेत्रफल की अधिक सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की क्षमता।
राज किसान साथी पोर्टल: कृषि विभाग की डिजिटल योजनाओं में एग्रीस्टैक डेटा का व्यापक इस्तेमाल।
90.19 लाख किसान आईडी... लेकिन कवरेज 118 फीसदी तक पहुंचा

राजस्थान ने निर्धारित 90.19 लाख किसान आईडी का लक्ष्य पूरा कर लिया है। वर्ष 2015-16 की कृषि गणना में प्रदेश में 76.54 लाख ऑपरेशनल होल्डिंग दर्ज थीं। इनके मुकाबले किसान आईडी का कवरेज करीब 118 प्रतिशत तक पहुंच गया है। प्रदेश में करीब 50 लाख पीएम-किसान लाभार्थियों को किसान आईडी से जोड़ा जा चुका है। राज्य के कुल बोए गए क्षेत्र का करीब 62 प्रतिशत हिस्सा किसान आईडी के तहत कवर हो चुका है। वहीं करीब 99 प्रतिशत गांवों की जियो-रेफरेंसिंग पूरी हो गई है।
डिजिटल क्रॉप सर्वे के मोर्चे पर भी राजस्थान ने बड़ी प्रगति की है। रबी 2025-26 में 2.72 करोड़ से अधिक भू-खण्डों का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया। इससे फसल संबंधी जानकारी को व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की डिजिटल क्षमता मजबूत हुई है।

आधार और जन आधार से भी जुड़ी किसान आईडी


राजस्थान में किसान आईडी को राज्य के आधार डेटाबेस के साथ एकीकृत किया गया है। इसे जन आधार से भी जोड़ा गया है। करीब 83 लाख किसान जन आधार में किसान आईडी के साथ सीडेड किए जा चुके हैं। इस एकीकरण से किसान की डिजिटल पहचान को अलग-अलग सरकारी डेटाबेस से जोड़ने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान और सरकारी सेवाओं के वितरण को ज्यादा सुव्यवस्थित बनाना है।

पीएम-किसान से खाद वितरण तक... योजनाओं से जोड़ी किसान आईडी


कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल के अनुसार राज्य सरकार ने किसान आईडी को केवल पंजीकरण तक सीमित नहीं रखा है। इसे विभिन्न कृषि योजनाओं और डेटाबेस से जोड़ने की दिशा में भी काम किया गया है। किसान आईडी का अन्य डेटाबेस के साथ सिंक्रोनाइजेशन पूरा किया गया है। इसे पीएम-किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उर्वरक वितरण प्रणाली और न्यूनतम मूल्य पर खरीद प्रणाली से भी जोड़ा गया है। विशेष रूप से उर्वरक वितरण व्यवस्था में किसान आईडी और सत्यापित भूमि रिकॉर्ड का इस्तेमाल किसान की पात्रता और जरूरत के अनुरूप व्यवस्था विकसित करने में मदद कर सकता है। केंद्र सरकार का फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल भी सत्यापित भूमि रिकॉर्ड के आधार पर किसान की पहचान, अनुशंसित उर्वरक मात्रा और अधिकृत वितरण केंद्र से खरीद की व्यवस्था पर आधारित है।

बार-बार दस्तावेज के झंझट से राहत की उम्मीद


कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल के मुताबिक किसान आईडी से प्रमाणित डिजिटल पहचान विकसित होने के बाद भविष्य में अलग-अलग योजनाओं के लिए बार-बार समान दस्तावेज जमा कराने की जरूरत कम करने में मदद मिल सकती है। किसान आईडी, भूमि रिकॉर्ड और क्रॉप रजिस्ट्री के आपस में जुड़ने से किसान की वास्तविक भूमि और फसल संबंधी जानकारी के आधार पर फसल बीमा, उर्वरक वितरण, पीएम-किसान, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद और अन्य कृषि योजनाओं की सेवाएं ज्यादा प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराने की आधारभूत क्षमता विकसित होगी।



छूटे किसानों के लिए 30 सितंबर तक विशेष अभियान


सरकार ने किसान आईडी के कवरेज को और बढ़ाने के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चला रखा है। इसका उद्देश्य छूटे हुए पात्र किसानों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ना है। इसके तहत- म्यूटेशन के समय आधार नंबर लेने की व्यवस्था, एग्रीस्टैक आयुक्तालय की स्थापना, वन क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लोगों को शामिल करना, छूटे पीएम-किसान लाभार्थियों को SMS के जरिए सूचना और कृषि पर्यवेक्षकों की सक्रिय भागीदारी जैसे कदम उठाए गए हैं।

डिजिटल कृषि का नया ढांचा तैयार


राजस्थान का 90.19 लाख किसान आईडी लक्ष्य पूरा करना कृषि प्रशासन के डिजिटल रूपांतरण की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब चुनौती केवल किसान आईडी बनाने की नहीं, बल्कि इस डिजिटल पहचान को भूमि रिकॉर्ड, फसल डेटा और कृषि योजनाओं से जोड़कर वास्तविक सेवा वितरण में बदलने की होगी। राज्य सरकार की प्रस्तावित डिजिटल व्यवस्था में किसान की पहचान से लेकर उसकी जमीन, फसल, खाद, बीमा और विभिन्न सरकारी योजनाओं तक का डेटा एकीकृत होने की दिशा में बढ़ रहा है। यदि इसका प्रभावी क्रियान्वयन होता है तो आने वाले समय में किसान के लिए अलग-अलग योजनाओं और विभागों के चक्कर कम करने वाली एकीकृत डिजिटल कृषि सेवा व्यवस्था का आधार तैयार हो सकता है।

Mahanagar times is Indian hindi newspaper. It was founded in 1997. Hindi News, Read latest news in Hindi. online newspaper, Get latest news in Hindi, Latest Khabar, India hindi samachar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. Our website MahanagarTimes.com is one of the best choices because we create Jaipur based the most trending hindi news online. No matter what time of day you visit our site you will find what is trending at that moment. Mahanagar Times is most favourite newspaper of Jaipur Rajasthan. World News, India-Pakistan News, China News, mental-health, fitness, nutrition, pleasant home spaces, children’s health, economic news, Breaking news, Entertainment, top stories, international news, city state news and more, Live updates, top headlines, recent news, daily news, Full coverage of Hindi news,Sports News, Live scores, match schedule, all about sports, Indian News and more, bollywood news, cinema updates, Business News, Lifestyle, Statewise news, Govt Job Vacancies, Automobiles, Education, Science and technology. Mahanagar times gives all trending news in Hindi and provide what is happening in the city and country of your loved ones. Get the latest and the latest Hindi news updates. Get the latest updates of sports world from cricket scores and Updates from every news of athletes like Dhoni and other sports man.

Mahanagar Times is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the industry. Get the latest news and follow the coverage of breaking news events, local news, weird news, national and global politics, and more from the world's top trusted. Write articles about local news. You might even be able to interview the mayor, city council, and other city or county officials. In writing about local news, make sure it relates to the students in your school in some way. Get Breaking News Headlines from United States in India. Also read India News, World News, Cricket, Bollywood News, Daily Horoscope sitting in India

Jaipur Mahanagar Times is a leading newspaper of Rajasthan covering wide range of latest political, world, crime, bollywood, business and live local hindi news. “Mahanagar Times” is one of the largest print media organizations in Rajasthan. With over 21 years of well established regional presence, we are among the leading morning as well as evening newspapers in India since 1997. Mahanagar Times, started in 1997 from then on has been steadily growing.

Mahanagar Times independent editorial stand and its reliable and balanced presentation of the news have over the years, won for it the serious attention and regard of the people who matter in India and abroad. Mahanagar Times uses modern facilities for news gathering, page composition and printing. It is printed in Jaipur centers. Apart from the main news events on the outside pages, the newspaper provides separate sections for city, national, sports, foreign and commerce news.

First of its kind in Hindi Digital market, https://www.mahanagartimes.com has an exciting fully responsive design, which is very clean, light and fast to use. Breaking News in Hindi & Live Updates. Reading Mahanagar Times newspaper is a good habit that can provide a great sense of educational value. It carries information about politics, economy, entertainment, sports, business, industry, trade and commerce. With this habit, it will not only enhance your knowledge about general information but it will likewise improve your language skills and vocabulary. Many people have habits of reading daily newspapers that their days seem incomplete without taking hold of early morning newspapers. Here are some of the benefits that you can get by reading daily newspapers: Mahanagar Times Newspapers carry the news of the world. Mahanagar Times Newspapers provide information and general knowledge. Mahanagar Times Newspapers provide news about a country’s economic situation, sports, games, entertainment, trade and commerce. Mahanagar Times Reading newspaper makes a good habit and it is already part of the modern life. This habit will widen your outlook and will enrich your knowledge. Mahanagar Times Reading newspaper makes you well informed. It enables you to take part in every discussion pertaining to the world’s current events. Mahanagar Times Reading newspapers will improve your knowledge in general and it will be easy for you to relate to other people who often talks about current events and politics. Mahanagar Times newspapers, you will have a clear idea and understanding of what is happening in your country and the whole world.

Mahanagar times is popular online news portal in all Indian cities and states like. Mumbai News, Delhi News, Bangalore News, Hyderabad News, Ahmedabad News, Chennai News, Kolkata News, Surat News, Pune News, Jaipur News, Lucknow News, Kanpur News, Nagpur News, Indore News, Thane News, Bhopal News, Visakhapatnam News, Pimpri & Chinchwad News, Patna News, Vadodara News, Ghaziabad News, Ludhiana News, Agra News, Nashik News, Faridabad News, Meerut News, Rajkot News, Kalyan & Dombivali News, Vasai Virar News, Varanasi News, Srinagar News, Aurangabad News, Dhanbad News, Amritsar News, Navi Mumbai News, Allahabad News, Ranchi News, Haora News, Coimbatore News, Jabalpur News, Gwalior News, Vijayawada News, Jodhpur News, Madurai News, Raipur News, Kota News, Guwahati News, Chandigarh News, Solapur News, Hubli and Dharwad News, Bareilly News, Moradabad News, Mysore News, Gurgaon News, Aligarh News, Jalandhar News, Tiruchirappalli News, Bhubaneswar News, Salem News, Mira and Bhayander News, Thiruvananthapuram News, Bhiwandi News, Saharanpur News, Gorakhpur News, Guntur News, Bikaner News, Amravati News, Noida News, Jamshedpur News, Bhilai Nagar News, Warangal News, Cuttack News, Firozabad News, Kochi News, Bhavnagar News, Dehradun News, Durgapur News, Asansol News, Nanded Waghala News, Kolapur News, Ajmer News, Gulbarga News, Jamnagar News, Ujjain News, Loni News, Siliguri News, Jhansi News, Ulhasnagar News, Nellore News, Jammu News, Sangli Miraj Kupwad News, Belgaum News, Mangalore News, Ambattur News, Tirunelveli News, Malegoan News, Gaya News, Jalgaon News, Udaipur News, Maheshtala News, Hindi news, breaking news, local news in hindi, latest hindi news, top news, latest news, national news, india news, Andhra Pradesh News, Arunachal Pradesh News, Assam News, Bihar News, Chhattisgarh News, Goa News, Gujarat News, Haryana News, Himachal Pradesh News, Jharkhand News, Karnataka News, Kerala News, Madhya Pradesh News, Maharashtra News, Manipur News, Meghalaya News, Mizoram News, Nagaland News, Odisha News, Punjab News, Rajasthan News, Sikkim News, Tamil Nadu News, Telangana News, Tripura News, Uttar Pradesh News, Uttarakhand News, West Bengal News, Hindi Samachar, aaj ki taaja khabare, aaj ki news, today news, khabar today, taaja samachar, today epaper, epaper of mahanagar times, news headlines, google news, google doodles today, international news, महानगर टाइम्स पर जाने ताजा समाचार देश राज्यों और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें - Mahanagar Times