- जयपुर नगर निगम के नए वार्ड...जानिए जयपुर में आपका इलाका किस वार्ड में आएगा...
वार्ड नंबर : 01
जनसंख्या: 18932
कानजी रेस्टोरेन्ट नीदंड मोड से पश्चिम दिशा की तरफ विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा के सहारे-सहारे चलते हुए दाहिने भाग के सम्पूर्ण क्षेत्र नीदंड गांव, गुलाबो का फार्म, सरपंच की ढाणी,लौढा की ढाणी, शास्त्री की ढाणी इत्यादि को सम्मिलित करते हुए व सती के टीब्बे, शमशान एवं तिराहे को शामिल करते हुए विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा तक । वहाँ से विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा के सहारे-सहारे चलते हुए दाहिनी तरफ के क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए टोडी मोड से दाहिने भाग को सम्मिलित करते हुए रूंडला प्रोपट्रीज सीकर रोड तक। वहाँ से पश्चिम की ओर चलते हुए विवेकानन्द स्कूल तक। विवेकानन्द स्कूल से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर प्लाट नं. 51-ए तक। वहाँ से पहाडी से ऊपर से दक्षिण दिशा में काल्पनिक रेखा मानते हुए नींदड रोड कानजी रेस्टोरेन्ट तक का सम्पूर्ण दाहिना क्षेत्र।
वार्ड नंबर: 02
जनसंख्या: 22740
सीकर रोड पर टोडी मोड रूडला प्रोपर्टी से दक्षिण दिशा की तरफ चलते हुए 14 नम्बर पुलिया तक। यहाँ से उत्तर-पूर्व की ओर 200 फीट बाईपास सर्विस रोड चलते हुए उत्तरी हिस्सा सम्मिलित करते हुए डायमण्ड रेस्टोरेन्ट तक। डायमण्ड रेस्टोरेन्ट अण्डरपास से उत्तर-पूर्व की ओर चलते हुए बी.एस.एन.एल. चौराहे तक। बी.एस.एन.एल. चौराहे से दक्षिणी-पूर्वी दिशा की ओर चलते हुए वी.के.आई. रोड नं. 15 तक। वी.के.आई. रोड नं. 15 से पूर्व की ओर चलते हुए वी.के.आई. रोड नं. 17 एस.बी.आई. ऐटीएम तक का सम्पूर्ण बाया क्षेत्र। वी.के.आई. रोड नं. 17 एस.बी.आई. ऐटीएम से दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए अमानीशाह का नाला होते हुए विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा तक। यहाँ से पूर्व की ओर चलते हुए विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की सीमा को सम्मिलित करते हुए 200 फीट बाईपास को क्रॉस करते हुए मनसा माता मन्दिर तक। मनसा माता मन्दिर से दक्षिण-पश्चिम की ओर चलते हुए सीकर रोड रूडला प्रोपर्टी तक का सम्पूर्ण बांया क्षेत्र।
वार्ड नंबर: 03
जनसंख्या: 19191
सीकर रोड पर टोडी मोड रूंडला प्रोपर्टीज से पश्चिम की तरफ चलते हुए विवेकानन्द स्कूल तक। विवेकानन्द स्कूल से प्लाट नं. 51-ए तक। यहाँ से पहाड़ी के ऊपर से दक्षिण दिशा काल्पनिक रेखा मानते हुए नींदड रोड कानजी रेस्टोरेन्ट तक। यहाँ से फोरेस्ट की बाउण्ड्री के सहारे होते हुए विद्याधर नगर विधानसभा की सीमा के सहारे-सहारे चलते हुए बोयतावाला ग्राम पंचायत की सीमा तक। वहाँ से पूर्व दिशा की ओर लोहा मण्डी रोड पर चलते हुए डेयरी बूथ संख्या 18114 के तिराहे से होते हुए उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए श्याम इवेन्ट तक। वहाँ से दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए बी.एल. किडस एकेडमी तक। वहाँ से पूर्व दिशा की ओर चलते हुए उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए दादरवाल चौराहे तक। वहाँ से दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए पण्डित जी के चौराहे तक। वहाँ से पूर्व दिशा की ओर चलते हुए उत्तरी भाग को सम्मिलित करते हुए एक्सप्रेस हाइवे पर हर्ष होटल तक। हर्ष होटल से एक्सप्रेस हाइवे की सर्विस लेन के सहारे उत्तर दिशा की ओर चलते हुए रोड नंण् 14 पुलिया तक। 14 नम्बर पुलिया से शेरावत ज्यूस व नींदड मोड हाते हुए पश्चिम भाग को सम्मिलित करते हुएए हरमाडा थाना होते हुए रूंडला प्रोपर्टीज सीकर रोड टोडी मोड के पास तक।
वार्ड नंबर: 04
जनसंख्या: 21325
एक्सप्रेस हाइवे पर हर्ष होटल से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुए दक्षिणी भाग को सम्मिलित करते हुए पण्डित जी के चौराहे तक। वहाँ से उतर दिशा की ओर चलते हुए पश्चिमी भाग को सम्मिलित करते हुए दादरवाल चौराहे तक। वहाँ से पश्चिम दिशा की ओर चलते हुए दक्षिणी भाग को सम्मिलित करते हुए बी.एल. किडस एकेडमी तक। वहाँ से उतर दिशा की ओर चलते हुए पश्चिमी भाग को सम्मिलित करते हुए श्याम इवेन्ट तक। वहाँ से पश्चिम दिशा की ओर लोहा मण्डी रोड पर चलते हुए डेयरी बूथ नं. 18114 के तिराहे से होते हुए दक्षिणी भाग को सम्मिलित करते हुए विद्याधर नगर विधानसभा की सीमा तक। वहाँ से दक्षिण दिशा की ओर विद्याधर नगर विधानसभा की सीमा से सहारे-सहारे चलते हुए जयपुर-सीकर रेल्वे लाईन तक। वहाँ से रेल्वे लाईन के सहारे-सहारे दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए पूर्वी भाग को सम्मिलित करते हुए सीतावाली फाटक, नाडी का फाटक होते हुए, दादी का फाटक 200 फीट बाईपास तक। वहाँ से उतर दिशा की ओर 200 फीट बाईपास की सर्विस लेन पर चलते हुए पश्चिमी भाग को सम्मिलित करते हुए 200 फीट बाईपास पर हर्ष होटल तक।
राजस्थान न्यूज़